• मनोरंजन
  • सायरा बानो आईं ICU से बाहर

    2021 92021090516532856590 0 news large 17
    • मुंबई

    मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री सायरा बानो आईसीयू से बाहर आ गई हैं और ठीक हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। लोकप्रिय फिल्म “पड़ोसन” की अभिनेत्री बानो (77) को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते 28 अगस्त को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    बानो के पति व मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का सात जुलाई को 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। हिंदुजा अस्पताल के एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि अभिनेत्री आईसीयू से बाहर हैं और ठीक हैं। अगर आगे कोई दिक्कत नहीं हुई तो उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

    बृहस्पतिवार को अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि हृदय की जांच में उनके एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम से ग्रस्त होने का पता चला था। डॉक्टर बानो का कोरोनरी एंजियोग्राम (सीएजी) करना चाहते थे, किंतु बानो ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins