• बिहार
  • सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी को टू जी और 4जी वाली पार्टी बताया

    samrath

    पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पार्टियों में परिवारवाद को लेकर राजद और कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद में 2जी यानी 2 जनरेशन चल रहा है, पहले मां, पिता थे, अब बेटा भी आ गया। इसी तरह तमिलनाडु में 3जी वाले भी हैं। कांग्रेस में तो 4जी हैं, मोतीलाल नेहरू, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी आ गए। बिहार भाजपा द्वारा पटना में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज की दूरियों को दूर करने का प्रयास किया।

    उन्होंने कहा कि सदना पीर उस दौर में संत रविदास के पास उनका धर्म परिवर्तन करने पहुंचा थे, लेकिन वह रविदास से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ही सनातन स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन आगे बढ़ रहा है। समाज के एक-एक वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संत रविदास जी की भव्य प्रतिमा का उद्घाटन किया है और उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    चौधरी ने जोर देकर कहा कि जब संविधान का निर्माण हो रहा था तब श्यामा प्रसाद मुखर्जी दलित, आदिवासी के लिए आरक्षण के लिए खड़े थे और आज प्रधानमंत्री मोदी भी उनके आरक्षण को आगे बढ़ा रहे हैं। जब तक पिछड़े लोग मुख्य धारा में नहीं आ जाते हैं, तब तक आरक्षण जारी रहेगा। लालू प्रसाद पहले कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, लेकिन अब कहते हैं कि रानी के पेट से ही राजा पैदा होगा। ध्यान रहे कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सम्राट चौधरी लगातार लालू परिवार और कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दोनों पार्टियों में परिवारवाद हावी होने का आरोप लगाया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins