• मेरठ
  • संवाद फाउंडेशन का संकल्प अन्न सेवा 45वें हफ्ते भी जारी

    IMG 20211114 WA0021 jpg

    मेरठ, संवाददाता। संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 45वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सदस्य और क्रिकेट प्रशिक्षक बलराम सक्सेना के सहयोग सेे आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री बलराम सक्सेना के सहयोग से प्रदान की गई।

    संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

    बलराम सक्सेना के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही सतपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, संजय शर्मा, डॉ. गौरव पाठक, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डॉ. विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, अंकुर दत्त, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, आदित्य शर्मा, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा ने भी उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min