E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

holi jpg
उत्तर प्रदेश धर्म सुल्तानपुर स्थानीय समाचार

संघ ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

सुलतानपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश जी के मुख्य आतिथ्य व विभाग प्रचारक अजीत जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि, साहित्यकारो ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। फगुआ, कविता व भजन प्रस्तुति के साथ हास्य कविता भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में डॉ जेपी सिंह, भोला नाथ अग्रवाल, गिरीश पांडेय, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, शालिनी मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। व्यवस्था में डॉ पवनेश मिश्र, अजय सिंह, अभिषेक, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।

402ad45eba5d552d17b293dd02551af82ff88c05d3cadc4e88694d242af91d60
पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।