Report by : e Radio India
Published at :
8 लाख के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व पार्षद के दिव्यांग बेटे की दुल्हन शादी के चार दिन बाद ही करीब आठ लाख के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गई। महिला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस मामले में महिला समेत कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

सोमवार को पीड़ित पक्ष भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के साथ शादी में खर्च हुए आठ लाख रुपये दिलाने की मांग की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›