Report by : editor
Published at :
शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन मेरठ को मिली मान्यता शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन मेरठ को मिली मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन

शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन मेरठ को कराटे की सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ जो कि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का अंग हैं, द्वारा मान्यता प्रदान की गई हैं।

SCKA Meerut के सचिव के रूप में सेंदाई आदित्य नारायण सिंह को नियुक्त किया गया हैं, जो कि कराटे में 3rd ब्लैक बेल्ट और इंडिया लेवल पर KIO के B ग्रेड जज भी हैं।

SCKA Meerut द्वारा अगले महीने संस्था की पहली मीटिंग होने के बाद मेरठ में अलग अलग स्थानों पर प्रत्येक माह बालिकाओं के लिए दो-दो दिन के फ्री सेल्फ डिफेंस कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

यदि कोई भी संस्था, स्कूल या कॉलोनी अपने यहां कैंप आयोजित करना चाहे तो संस्था के सचिव और मुख्य कोच सेंदाई आदित्य नारायण सिंह से सीधा संपर्क कर सकते हैं। संस्था की तरफ से प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

संपर्क सूत्र:6395819780, ईमेल: aadityasingh671@gmail.com

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›