Report by : News Desk
Published at :
श्यामलाल की उलटी गिनती शुरू, पहली कार्रवाई से ही गिड़गिड़ाया सनातन विरोधी श्यामलाल पर कार्रवाई का पहला कदम... कालेज से किया गया निलंबित।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर के एमजीएस इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर विधायक राजेश गौतम और शिक्षक श्यामलाल के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मंच से ही सनातन एवं ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक श्यामलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं इस प्रकरण में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के दौरान जब शिक्षक श्यामलाल अपनी मूल बातों से इतर सनातन एवं ब्राह्मणों के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे तभी विधायक राजेश गौतम ने बीच में टोकते हुए उनसे माइक छीन ली थी और उन्हें ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी थी, जिससे माहौल गर्म हो गया।

मामला बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित की और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर श्यामलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि शिक्षक द्वारा सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना शिक्षक की गरिमा के विपरीत है।

उधर, इस घटना के विरोध में कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है। वहीं, श्यामलाल ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने किसी धर्म या प्रतीक का अपमान नहीं किया, बल्कि केवल “संवैधानिक मूल्यों” की बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर संविधान विरोधी और राजनीतिक दबाव में की गई है।

कादीपुर पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक और जनप्रतिनिधि, दोनों को संयम का परिचय देना चाहिए था ताकि शिक्षा संस्थान की मर्यादा बनी रहे। फिलहाल कॉलेज परिसर और क्षेत्र में इस प्रकरण को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›