Report by : Shivani Mangwani
Published at :
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

नईदिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

केंद्र सरकार द्वारा अब तक नि:शुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 169.73 करोड़ से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.05 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक एक सौ 71 करोड़ 79 लाख से अधिक टीके लगाये गए

पिछले 24 घंटों में 48.18 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 171.79 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,91,96,734 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 1,50,407 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,13,31,158 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 58,077 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 6,97,802 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.64 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,91,678 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 74.78 करोड़ जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5.76 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.89 प्रतिशत है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›