समस्याओं का समाधान हमारा कर्तव्य : गुलाम मोहम्मद

WhatsApp Image 2026 07 31 at 12.14.52 PM
e radio india meerut

मेरठ।

सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय लोकदल विधायक गुलाम मोहम्मद ने गुरुवार को अपने आवास/कार्यालय पर लोगो की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

गुरुवार को फैज ए आम स्थित आवास पर रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। रालोद विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं तथा आमजन के हितों के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।