Report by : Neha Singh
Published at :
श्याम प्रसाद के बलिदान दिवस पर सोमेन्द्र तोमर ने किया पौधारोपण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रिठानी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ रिठानी अंत्येष्टि स्थल पर पौधरोपण किया।

डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कहा दो प्रधान दो निशान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण कर सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है।

इस दौरान रिठानी मंडल अध्यक्ष प्रेम चन्द पाल, रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा, मंडल महामंत्री अमरीश चपराना, अमरीश कोरी, सुरेन्द्र कुमार, रिंकू शर्मा, नितिन गुर्जर, सुरेश सैनी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›