Report by : News Desk
Published at :
Sonu Sood करेंगे कोरोना मरीजों की मदद, जानें प्लानिंग Sonu Sood करेंगे कोरोना मरीजों की मदद, जानें प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu Sood टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे।

सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर ‘इंडिया फाइट्स विद कोविड’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›