• राजनीति
  • विशेष
  • सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

    BJP PTI jpg

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रमुखों व्यक्तियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई के समक्ष समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा (शाहजहांपुर), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय (आजमगढ़), कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हंसमुखी शंखवार, कांग्रेस महिला कॅमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाठक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेम शंकर शर्मा (इटावा), लोकदल से इटावा के जिलाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मण्डल कोषाध्यक्ष आनंद वर्धन तिवारी, लोकदल व्यापार मण्डल इटावा के अध्यक्ष पवन गुप्ता, कांग्रेस कॅमेटी के सदस्य शान्ति स्वरूप विधोहिया, अक्षय चौधरी, ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेता व सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी उपस्थित रहीं।

    साथ ही कई राजनैतिक, समाजिक व धार्मिक संगठनो ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन पत्र सौंपा। डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई को जन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रमेश प्रकाश वर्मा, अंतराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेन्द्र सिंह चौहान, जन सृजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन पत्र सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के “सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास” के संकल्प में अपना भरोसा जताया।

    भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कॅमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारें जनकल्याणकारी नीतियों से गांव, गरीब, किसान, नौजवान के जीवन को खुशहाल कर रही हैं। प्रदेश में चाकचौबंद कानून व्यवस्था खेत, खलिहान, मकान के साथ ही मां, बहन, बेटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्वधता के साथ कार्य कर रहीं है। प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में काम करें।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins