• मनोरंजन
  • शुरू हुआ प्रदेश का पहला खेलो इंडिया सेंटर

    khelo india 0 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    प्रदेश का पहला खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में 12 अप्रैल से शुरू हो गया है…. सेंटर के लिए प्रदेश भर के 71 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जिनमें जुड्डो, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जूडो में आठ लड़के और 13 लड़कियां, बॉक्सिंग में 10 लड़के और 10 लड़कियां, एथलेटिक्स में 15 लड़के और 15 लड़कियां प्रदेश भर से चयनित किए गए हैं। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देंगे। साथ ही मसाजर, फिजियोथेरिपिस्ट और न्यूट्रीशियन की सुविधा मिलेगी। सेंटर में नौ सदस्यीय स्टाफ की नियुक्ति की गई है।

    बिलासपुर में खेलो इंडिया सेंटर को शुरू करने की कवायद साल 2022 में शुरू हुई थी। पिछले साल ही खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया और अब इसे शुरू किया जा रहा है। खिलाडिय़ों के लिए सेंटर में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। कहलूर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक और इंडोर स्टेडियम हैं जिसमें खिलाडी अभ्यास करेंगे।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins