• उत्तर प्रदेश
  • फीचर्ड
  • प्रिंसिपल संग छात्रा लगा रही झाड़ू

    प्रिंसिपल संग छात्रा लगा रही झाड़ू
    • संजय दुबे

    मऊ। शहर के पाश इलाके के रूप में शुमार है स्वदेशी कॉटन मिल के दक्षिणी दिशा का रिहायशी मोहल्ला। इसे शिक्षा नगर कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ स्थित प्राइमरी विद्यालय में प्रिंसिपल सहित छात्र – छात्राएं स्वयं झाड़ू लगाते हैं।ये ख़बर नहीं,सूचना भर है हमारी व्यवस्था करने वाली संस्थाओं में फैली अव्यवस्था को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बना लेने का। यहाँ से बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय महज़ 100 मीटर की ही दूरी पर है ।

    फ़िर भी ऐसी व्यवस्था चल रही है। क्या आप सोच सकते है कि एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल को सफाई कर्मचारी तक डांट – डपट दें? जी हाँ! ऐसा संभव है ये कम से कम प्रिंसिपल सुशील कुमार पाण्डेय के साथ तो संभव है। इसकी पुष्टि वो स्वयं करते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि वो सरकारी स्कूल के प्राध्यापक हैं।

    आज से तकरीबन साल भर पूर्व डीएम साहब ने सफाई कर्मचारियों को यहाँ रोज़ झाड़ू लगाने के लिए कहा, कुछ समय तक ये सुचारु रूप से चला फ़िर, अपने पुराने ढर्रे पर आ गया। यहाँ के प्रिंसिपल स्वयं दिव्यांग है पर चपलता किसी सम्पूर्ण देहधारी से ज्यादा है। व्यवहार कुशलता इतनी कि इन्होंने अपने विद्यालय को सुन्दर बनाने के लिए अपने पड़ोसियों, शुभेच्छुओं मनोज सिंह, सचिन्द्र सिंह और डॉ. संजय सिंह से कहा और उन महानुभावों ने विद्यालय के लिए ईंट, रेत और बाउंड्री वाल सहित उस पर फेसिंग तक करवा दी। किसी प्राइवेट स्कूल में क्या किसी का बच्चा झाड़ू लगाता है? नहीं ना!

    क्योंकि वहां अभिभावक स्वयं ऐसा होने पर अपने बच्चों का नाम कटवा लेंगे। इन नौनिहालों का दोष बस इतना कि इनके घर वालों ने इन्हें सरकारी स्कूल में प्रवेश दिला दिया है। इसकी वज़ह चाहे जो हो पर उद्देश्य तो इन्हें शिक्षा दिलाना ही है न? फ़िर? इन्हें सरकार भी चाहती है कि ऐसे बच्चें पढ़ लिख काबिल बनें। आखिर और सहयोगी सरकारी संस्थान इनके साथ सहयोगात्मक रूख क्यों नहीं अपनाते?

    प्रेमचंद ने कहा है -” अल्प वेतन पर शिक्षण कार्य करने वाला अध्यापक छात्रों को साक्षर तो बना सकता है पर शिक्षित नहीं। ” प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति की है। अभी और भी पद भरे जाने बाक़ी हैं। वेतन भी ठीक है। फ़िर भी जो पढ़ाई होनी चाहिए वो क्यों नहीं हो पा रही है? इसकी भी पुष्टि वीडियो में है।

    आज,उत्तर प्रदेश के प्राइमरी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं है बस, इनके छात्र कायदे से पढ़ भर लें। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू सहित सभी विषयों के योग्य अध्यापक हैं। नये पाठ्यक्रम का जो स्तर है यदि वास्तव में बच्चें पढ़ लें तब उनमें विश्लेषण क्षमता और ज्ञान संधारण की वो क्षमता विकसित हो सकती है जो उन्हें उनके प्रिय विषय का निः संदेह विद्वान बना सकती है।

    लेकिन इसके लिए अध्यापकों को पढ़ाना होगा। इसके लिए उनके पास समय बहुत कम बच पा रहा है।इनके पास पढ़ाने के अतिरिक्त अन्य कार्य इतने है कि इनका ध्यान पढ़ाने से ज्यादा उधर चला जा रहा है। साफ़ – सफाई, ड्रेस – क़िताब, भोजन – पानी इसी की गणित में ये उलझें पड़े हैं फ़िर छात्रों को जोड़, घटाना, गुणा, भाग कौन और कैसे समझा पायेगा?

    📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

    स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

    क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

    🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

    • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
    • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
    • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

    📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

    आपका हर योगदान:
    ✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
    ✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
    ✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
    ✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

    👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

    📞 सीधे संपर्क करें:

    💳 ऑनलाइन योगदान दें:

    आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

    QR Kotak Trinath Mishra

    हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
    आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

    आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

    Whatsapp your news to 09808899381

    Thanks

    ये👇समाचार भी पढ़ें

    Ham Ladenge Sathiyon

    पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

    अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
    साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

    इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

    • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
    • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
    • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
    • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
    • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
    • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
    • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
    • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
    • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
    • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
    • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
    e service mantra profile Copy
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins