Alaxander Public School 2 jpg

केडीएफ द्वारा अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह

0 minutes, 5 seconds Read
  • पर्यावरण पर चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये अगले 3 महीने में केडीएफ द्वारा 21 हज़ार बच्चों को किया जायेगा सम्मानित
  • केडीएफ द्वारा अलेक्जेंडर पब्लिक में 100 बच्चों को किया गया सम्मानित

मेरठ। प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन व शिक्षा को समर्पित संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) द्वारा अलेक्जेंडर पब्लिक में स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संस्था द्वारा पर्यावरण पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 100 बच्चों को गिफ्ट्स व सर्टिफिकेटस देकर सम्मानित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता को क्लास एक से क्लास 10 तक के बच्चों को 4 वर्गों में विभाजित किया गया था। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, अध्यक्ष स्कूल चेयरमैन एडवोकेट सचिन शर्मा, विशेष अतिथि वरिष्ठ सीए अनुपम शर्मा, प्रसिद्ध केमिस्ट्री टीचर व मेयर की पुत्री डॉ. उपहार सिंघल, फ्लेयर के मैनेजर आज़ाद, संस्था चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर दिव्या भारद्वाज व केडीएफ अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

इस दौरान स्कूली बच्चों समीक्षा मिश्रा सहित अन्य ने ग्रीन ड्रेस के साथ बेहतर पर्यावरण व प्लास्टिक फ्री इंडिया का अच्छा संदेश भी दिया। सभी अतिथियों को संस्था द्वारा प्लास्टिक फ्री इंडिया का संदेश देते हुए कपड़े का थैला भेंट किया गया। वहीं बच्चों से प्लास्टिक को छोड़ने का भी आह्वान किया गया। इसके लिए बच्चे अपने माता पिता को प्रेरित करेंगे कि जब भी वे सब्जी व अन्य चीजें बाजार लेने जाएं तो केवल कपड़े के थैले का ही इस्तेमाल करें।

बच्चों की बातों का सभी अमल करते हैं। मुख्य अतिथि रविंद्र भड़ाना ने संस्था के कामों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 6 सालों में संस्था पौधरोपण, तुलसी वितरण, प्लास्टिक फ्री इंडिया पर बहुत बड़ा काम किया है। संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद महिलाओं से कपड़े का थैला सिलवाकर 40 हज़ार से अधिक वितरित किया जा चुका है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी बहुत जरूरी है।

अंतिम पंक्ति में बैठे बच्चे का भी उत्थान होगा तभी दीन दयाल उपाध्याय का सपना साकार होगा। प्रसिद्ध केमिस्ट्री टीचर डॉक्टर उपहार सिंघल ने बच्चों को टीचिंग टिप्स प्रदान किये। बच्चों को पढ़ाई के लिए दृढ संकल्प व दृढ निश्चय रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रथम, द्वितीय व तृतीय आएं हैं उन्होंने ठानरखा था कि हमें आना है और अन्य से खुद के लिए तालियां बजवानी है। इसी तरह सभी बच्चे ठान लें।

सीए अनुपम शर्मा ने कहा कि बच्चों को जो अच्छा लगे। करियर में वही करना चाहिए और साथ ही बचपन को भी इंजॉय करना चाहिए। अतिथि आज़ाद बलियान ने बेहद गंभीर मुद्दे पर बोला कि आजकल बच्चों में आजकल संस्कार व नौतिक मूल्यों का तेजी से पतन हो रहा है। जिसे समय रहते माता पिता व टीचर्स द्वारा बच्चों को सुधारना व नैतिक मूल्यों का बोध करवाना बहुत जरूरी है। स्कूलों में नैतिक मूल्यों को पढ़ाया जाना चाहिए व चैप्टर भी होना चाहिए।

चेयरमैन सुनीता रस्तोगी ने सभी बच्चों को बधाई दी। अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने कहा कि इस साल संस्था द्वारा 21 हज़ार बच्चों को सम्मानित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है जो आप सबके सहयोग से पूर्ण होगा। उन्होंने बच्चों से प्लास्टिक छोड़ने का अनुरोध किया।

अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष व स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सचिन शर्मा ने स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह के लिए स्कूल आये सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांति देवी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सम्मानित करने का संस्था का कार्य बहुत सराहनीय है। आगे भी वे संस्था के साथ जुड़े रहेंगे और स्कूल में ऐसे कार्यक्रम करवाते रहेंगे।

author

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com