मेरठ। Swami Vivekanand Subharti University के जनरल मोहन सिंह क्रीडांगण में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 3×3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का चौथा दिन रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। देशभर से आई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल, रणनीति और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज गति, सटीक पासिंग और दमदार डिफेंस के साथ दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कई मुकाबले बेहद करीबी रहे, जहां अंतिम क्षणों तक जीत का फैसला टिका रहा। खिलाड़ियों के उत्साह और समर्पण ने पूरे परिसर में खेलों का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी Shalya Raj ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें अनुशासन, नेतृत्व तथा टीम भावना का विकास करते हैं।
वहीं शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट Sandeep Chaudhary ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल कौशल को निखारने के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक संवाद और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देती हैं।
चौथे दिन के मुकाबलों के दौरान डॉ. मंजू अधिकारी पांडेय, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. निशांत, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक राघव, शुभम राठी, शरद पंवार एवं मिस दीपांशु सहित कई फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजन समिति और खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगामी दिनों में यह चैंपियनशिप अपने निर्णायक चरण में प्रवेश करेगी, जहां देशभर की शीर्ष टीमें खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।









