• उत्तर प्रदेश
  • मेरठ
  • न्यूरो-फिजियोथेरेपी में नवाचार की नई उड़ान

    WhatsApp Image 2026 04 05 at 3.35.19 PM

    सुभारती विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन

    मेरठ।

    स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के ज्योतिराव फुले सुभारती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के न्यूरोलॉजिकल फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा “इनोवेटिव होराइजन्स इन न्यूरो-फिजियोथेरेपी 2026” शीर्षक से एक दिवसीय बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन ने न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग की नई दिशा प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण कुमार भारती, उप महानिरीक्षक पुलिस (Deputy Inspector General of Police), RAF Academy for Public Order, रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार, अनुसंधान आधारित दृष्टिकोण एवं बहुविषयक समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में नई तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, चिकित्सकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस दौरान न्यूरो-रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में उभरते शोध, अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवीन उपचार पद्धतियों पर गहन वैज्ञानिक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वैश्विक स्तर की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पेपर प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति एवं हैकाथॉन जैसी वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुसंधान क्षमता एवं नवाचार कौशल को मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों ने अपने अभिनव विचारों एवं शोध कार्यों से सम्मेलन को अत्यंत समृद्ध बनाया। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल शैक्षणिक ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बना, बल्कि प्रतिभागियों के नैदानिक कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
    वही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा की मुझे विश्वास है कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम शोध, उन्नत उपचार पद्धतियों एवं व्यावहारिक अनुभवों से समृद्ध होने का अवसर प्राप्त हुआ होगा, जो उनके व्यावसायिक कौशल को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
    सम्मेलन का सफल संचालन प्रो. (डॉ.) अमित कुमार गोयल, कार्यवाहक प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. (डॉ.) शिखा सिंह (आयोजक), डॉ. गौरव प्रताप त्यागी (सचिव) एवं डॉ. कायनात हसन (संयुक्त सचिव) की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह आयोजन उच्च स्तर पर संपन्न हुआ।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins