Report by : editor
Published at : Updated at :
सुलतानपुर: सांसद राम भुआल निषाद के आगमन को लेकर सपाइयों में उत्साह सुलतानपुर: सांसद राम भुआल निषाद के आगमन को लेकर सपाइयों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर: सांसद राम भुआल निषाद के आगमन को लेकर सपाइयों में उत्साह

सुलतानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुआल निषाद शनिवार को जनपद सुलतानपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद का स्वागत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कूरेभार पर किया जाएगा। इसके पश्चात वे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (डाक बंगला) पहुंचकर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

इसके बाद सांसद ग्राम पंचायत बेलहरी, रेवारी में आयोजित समाजवादी सिपाही रणविजय सिंह यादव (हीरो गांधी) की पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौसा स्थित गिरधारी लाल स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट मैच तथा लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर कुर्मियान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भी करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में सांसद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस डाक बंगला में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी रामू निषाद ने दी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›