• विदेश
  • अफगानिस्तान से IS को उखाड़ फेंकने के लिए तालिबान ने छेड़ा अभियान

    gj jpg
    • काबुल।

    तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से राज स्थापित करने के बाद अब अपने पुराने दुश्मन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को जड़ से खत्म करने का मन बना लिया है। इसके लिए तालिबान ने एक अभियान की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने काबुल में मौजूद स्थानीय शासा और नंगरहार पर कार्रवाई करने का मन बनाया है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएस के खिलाफ शुरू किए गए अभियान की शुरुआत नंगरहार से होगी। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में तालिबान के कई लड़ाकों को निशाना बनाया जा चुका है। जलालाबाद के एक स्थानीय गैस स्टेशन पर खड़े तालिबान के वाहन पर बंदूकधारियों ने गोलियां चलायीं जिससे दो लड़ाकों एवं गैस स्टेशन परिचारक की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई बार तालिबानियों को निशाना बनाया जा चुका है।

    https://www.youtube.com/watch?v=ltwobGKRzys&t=11s

    • 20 साल बाद स्थापित किया राज
    • तालिबान की 15 अगस्त के दिन काबुल में एंट्री के साथ ही अमेरिकी समर्थित अशरफ गनी सरकार गिर गई और चारों तरफ अफरातफरी का महौल था। इसके कुछ हफ्तों के बाद तालिबान ने सरकार गठित कर ली। हालांकि सरकार गठन करने के बाद भी कुछ सरकारी कार्यालय अभी तक नहीं खुले हैं। 20 साल बाद तालिबान को अफगानिस्तान की गद्दी मिली। इसके बावजूद तालिबान नहीं बदला। तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही काबुल हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद कई बार तालिबान और आईएस के बीच में भिड़ंत हुई।
    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins