E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

weather of meerut 1 jpg
उत्तर प्रदेश मेरठ स्थानीय समाचार

मेरठ में तापमान ने तोड़ा 42 साल का रिकार्ड, अभी और झुलसाएगी गर्मी

मेरठ। अप्रैल के पहले सप्ताह की गर्मी ने पिछले 42 साल के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। एक से सात अप्रैल के बीच औसत तापमान 38.4 डिग्री रहा। यह वर्ष 1980 से अब तक का सबसे अधिक औसत तापमान है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि पिछले 42 वर्षों में वर्ष 2022 में अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान रहा है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज चमकता सूरज आसमान पर नजर आया।
सा रहा तापमान
वहीं मेरठ में गुरुवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से क्रमश: पांच और दो डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान और बढ़ेंगे। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कई दिन तक 41 के आसपास तापमान रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के पास रहेगा।
आंकड़े गर्मी बढ़ा रहे हैं
मेरठ में एक से सात अप्रैल 2022 तक अधिकतम औसत तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष 2021 अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम औसत तापमान 35.4 डिग्री तक पहुंचा था। इससे पहले वर्ष 2016 में 36.4 और वर्ष 2000 में 37.6 डिग्री रहा। अप्रैल 1980 में मेरठ का अधिकतम औसत तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसमें सबसे कम अप्रैल 2008 और वर्ष 2015 में मेरठ का अधिकतम औसत तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहा है।
अगले एक सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं
वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, ज्यादातर जगह चल रही लू। तेज धूप के बीच 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा अलग-अलग इलाकों का तापमान। 12 तारीख तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में मार्च महीने में ही कड़े तेवर दिखाने वाली गर्मी अप्रैल महीने में भी छुड़ाएगी पसीने। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में भी शुष्क रहेगा मौसम। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नही हैं।

402ad45eba5d552d17b293dd02551af82ff88c05d3cadc4e88694d242af91d60
पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।