• विदेश
  • मॉस्को में आतंकवादी हमला,मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हुई,145 लोग घायल

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है जबकि 145 लोग घायल हैं।

    गंभीर रूप से घायल लोगों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
    रूसी जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आतंकवादी हमले में मरने वालों संख्या 93 पहुंच गयी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।

    रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins