मुरादाबाद। रामगंगा विहार ग्लोबल इंडिया के कार्यालय पर ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण विधायकों को दी गई हिदायत की कड़ी निंदा की गयी।
ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पं नरेश भारद्वाज ने कहा कि भविष्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके नेतृत्व में कभी भी किसी भी जाति समुदाय की बैठक या सम्मेलन नहीं होगा अगर हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा देकर अपने बयान पर अटल रहे भाजपा सर्व समाज की पार्टी है किसी वर्ग विशेष की नहीं भाजपा में तरह-तरह की जातियों के विशेष प्रकोष्ठ भी है ऐसे में पंकज चौधरी को पार्टी के प्रकोष्ठ भंग कर देना चाहिए।
वहीं सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री सचिन गौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सोच समझकर ब्राह्मण विधायकों के लिए हिदायत देने वाला वक्तव्य देना चाहिए शायद वो ये भूल गए कि उन्हें भी ब्राह्मण समाज का वोट मिला है यदि ब्राह्मण समाज से उन्हें इतनी घृणा है तो ब्राह्मण समाज से वोट की अपेक्षा बंद कर देनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि जो ब्राह्मण विधायक समाज हितार्थ में कोई बैठक करें आयोजन करें हम कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ हैं उन्हें किसी की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है इस प्रकार सभी ने बारी बारी से अपने विचार रखे।
बैठक में अनुराग दुबे, अश्विनी दुबे, योगेश पांडे,शिवम् भारद्वाज, सौरभ मिश्रा, कौस्तुभ शुक्ला, निखिल शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शुक्ला, एसपी शर्मा, पंकज शर्मा शिव कुमार शर्मा, आरसी दीक्षित गोपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, विशाल शर्मा, नितिन पांडे, विरेंद्र शर्मा, धीरेन्द्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।