Skip to content
E RADIO INDIA

E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Primary Menu
  • Home
  • देश
    • ई-रेडियो इंडिया TV
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • जौनपुर
      • बिजनौर
      • मेरठ
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • फीचर्ड
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • योग
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • हंसी मजाक
  • शिक्षा
    • ओशो हिंदी प्रवचन
    • कविता व गीत
    • धर्म
    • लघु कहानी
  • eServiceMantra
  • Our Team
  • न्यूज वालंटियर बनें
  • मासिक अन्न सेवा
  • विज्ञापन दर
Subscribe
  • Home
  • News
  • शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार
  • बिहार
  • News
  • फीचर्ड

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

Nitesh Tiwari 24/02/2026 1 minute read
शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन की खातिर बुनियादी ढांचा तैयार करने में देरी पर बिहार सरकार के प्रति नाराजगी जताई। जस्टिस ने कहा कि आप विशेष अदालत के गठन के लिए सरकारी भवनों को क्यों नहीं खाली करा लेते हैं?

पटना ।

बिहार में शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन की खातिर बुनियादी ढांचा तैयार करने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नाराजगी जताई। कहा कि जब तक बुनियादी ढांचा नहीं बन जाता, तब तक के लिए सभी आरोपितों को जमानत क्यों न दे दी जाए? जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि 2016 में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम बनाया गया था। राज्य सरकार ने विशेष अदालतों के गठन के लिए अबतक जमीन का आवंटन तक नहीं किया है।

पीठ ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि जब तक बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लिया जाता, तब तक के लिए मद्यनिषेध कानून में गिरफ्तार सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा क्यों न कर दिया जाए? आप विशेष अदालत के गठन के लिए सरकारी भवनों को क्यों नहीं खाली करा लेते हैं?

लंबित मामलों से न्यायपालिका पर बढ़ता है बोझ- SC

न्यायपालिका पर बोझ डालने वाले लंबित मामलों का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि कानून के तहत 3.78 लाख से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन केवल 4,000 से अधिक का ही निस्तारण किया गया है। यही समस्या है। आप न्यायिक ढांचे और समाज पर इसके प्रभाव को देखे बिना ही कानून पारित कर देते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को एक हफ्ते का समय दिया

अधिनियम की एक धारा का हवाला देते हुए पीठ ने कहा कि जहां तक ​​शराब के सेवन के लिए जुर्माना लगाने का प्रावधान है, यह ठीक है, लेकिन इसका संबंध कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा अभियुक्तों को सजा देने की शक्ति से है।इस मामले में एमिकस क्यूरी एडवोकेट गौरव अग्रवाल ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय ने कार्यकारी मजिस्ट्रेटों को शक्तियां प्रदान करने के बारे में अपनी आपत्ति व्यक्त की है। इसके बाद पीठ ने राज्य सरकार के वकील को इस मुद्दे पर आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामले में क्या किया जा सकता है।

About the Author

830524f728fa209c8412578705b4f87f367a0f0382ef33640d98db54c27e75c4?s=96&d=mm&r=g

Nitesh Tiwari

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

Related News

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’
  • राजनीति
  • देश
  • फीचर्ड

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

Nitesh Tiwari 24/02/2026
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी
  • News
  • उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा 

Nitesh Tiwari 24/02/2026
Best brand vodka in india: भारत की बदलती ड्रिंकिंग कल्चर में टॉप 12 वोडका ब्रांड्स की पूरी गाइड
  • फीचर्ड
  • विशेष

ये हैं भारत की सबसे बेस्ट वोडका ब्रांड

editor 23/02/2026
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Advertise With eradio India
  • Privacy Policy
https://www.youtube.com/watch?v=RiZ24IoVMdI&t=19s
eServiceMantraStripe_advt
Copyright by E RADIO INDIA © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.