Report by : News Desk
Published at :
सतयुग में गुस्सा होने पर करते है ऐसा… पढ़कर नही रूकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

हसना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है जो कि ना आपको सिर्फ खुश रखता है बल्कि आपको सेहतमंद भी बनाता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये है मजेदार चुटकुले जिन्हे पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आज के ये जोक्स मजेदार होने के साथ ही ट्रेंडिंग भी हैं। चलिए फिर पढ़ते हैं और साथ में ही इन चुटकुलों पर हंसते हैं….

टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाये
तो वो सफल जरूर होती है
छात्र- रहने दीजिए सर, अगर
ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नही,
ससुर होते


दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की
शादी हो रही है।
दूसरा दोस्त- अरे वाह! बधाई हो। कब?
दोस्त- मेरी 20 नवम्बर को और उसकी
6 दिसम्बर को।


पहले दरवाजा खट-खटाकर भाग जाते थे
अब व्हाटसऐप पर मैसेज करके
डिलिट फोर एवरीवन कर देते है।
शरारत वही, सोच नई।


सतयुग में गुस्सा होन पर श्राप दे देते थे
और कलयुग में गुस्सा होने पर ब्लॉक कर देते है।
डिजिटल श्राप


पत्नी- अजी सुनते हो, दो किलो मटर ले लूं..?
पति- हां ले लो।
पत्नी- मै राय नही मांग रही आपकी,
पूछ रही हूं कि छील लोगे इतनी या कम लूं..?

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›