• मेरठ
  • Meerut News: ‘अतीक अहमद मरा है उसके चाहने वाले जिंदा है’

    12news3

    खुद को माफिया का रिश्तेदार बताकर गांव वालों पर रौब गालिब करता है युवक

    Meerut News: गफ्फार पुत्र मुनकीद अलीका आरोप है कि उसका गांव के ही रहने वाले कुछ व्यक्तियों के साथ वाद विवाद चल रहा है और इसी क्रम में मुकदमेबाजी का सिलसिला जारी है। उसका कहना है कि मुकदमेमें चार्ज शीट माननीय न्यायालय में दर्ज हो चुकी है ।मगर इस मुकदमे में दबाव बनाने के लिए आरोपी विभिन्न तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    गफ्फार ने बताया किउसके छोटे भाई का मुकदमे से कोई वास्ता सरोकार नहीं है मगर विपक्षियों ने उसके भाई के ऊपर बलात्कार का केस लगाने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिए हैं, इसके बदले वह मुकदमे में फैसला चाहते हैं।
    आरोपी खुद को बताता है माफिया का रिश्तेदार
    गफ्फार ने आरोप लगाया है कि बाबू पुत्र गानी निवासी ग्राम कालंद अपने आप को गैंगस्टर अतीक अहमद का रिश्तेदार बताता है और जो भी व्यक्ति उसके द्वारा किए गए गलत कार्यों का विरोध करता है उसको जान से मारने की धमकी देता है। आप है कि उसने मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में एसपी देहात में सुनवाई करते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins