Report by : Pratima Shukla
Published at :
गाजियाबाद के पिकअप चालक की हत्या का खुलासा तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मोंटी ने पिटाई का बदला लेने के लिए की थी साथियों के साथ हत्या
  • आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त सैंटरो कार में मोबाइल हुआ बरामद

सरधना (मेरठ) थाना रोहटा क्षेत्र के डालमपुर में गत तीन जनवरी को गाजियाबाद के पिकअप चालक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शमीम की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार तीन एटीएम कार्ड व मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है ।बतादें कि गत तीन जनवरी को गाजियाबाद को थाना टीला मोड़ के पसौंडा गांव निवासी पिकअप चालक शमीम पुत्र हाशिम अली की डालमपुर के स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।जिसमें पुलिस तभी से हत्या कांड के खुलासे के लिए दिन-रात लगी हुई थी। 

बुधवार को थाना रोहटा के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शमीम पुत्र हासिम अली ने लगभग एक साल पहले मूल रूप से जानी थाने के चौबला व हाल निवासी अशोक वाटिका पसौंडा में रहने वाले मोंटी की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी थी जिससेे वह अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा था और तभी से बदला लेने की फिराक में था।

इसी को लेकर मोंटी ने शमीम को एक प्लान के मुताबिक दो जनवरी की शाम को गाड़ी बुक पर बुलाया और अपने दो अन्य साथियों राजू यादव पुत्र सोनवीर हाल निवासी गली नंबर पांच बुध विहार थाना विजय नगर व मूल निवासी अकबरपुर सेमला थाना गुन्नौर जनपद संभल व संदीप पुत्र अशोक कुमार गली नंबर 6 बिहार थाना विजय नगर गाजियाबाद व मूल निवासी गांव गोविंदपुर भदोही थाना लोधी जनपद अलीगढ़  के साथ योजना बनाकर गाड़ी बुक करके बुलाई और डालमपुर गांव के स्कूल में शमीम की गोली मारकर हत्या कर स्कूल में फेंक दिया।

मुख्य आरोपी मोंटी ने बताया कि शमीम ने उसकी सबके सामने पिटाई करके बेइज्जती करती थी जिससे बदला लेने के लिए उसका तभी से खून खोल रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सेंट्रो कार मृतक के तीन एटीएम कार्ड व मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।वहीं दूसरी और मृतक शमीम के परिजनों ने हत्या के खुलासे पर संतोंष जताया है।

गाजियाबाद के पिकअप चालक की हत्या का खुलासा तीन गिरफ्तार
image description
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›