Report by : News Desk
Published at :
रक्षाबंधन पर इनसे करें भाई को तिलक, भाई को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन को भाई बहनों के विशेष त्योहार के रूप में मनाया जाता है, जो कि दोनों के बीच अटूट प्रेम को दर्शाता है। हर वर्ष यह पर्व सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन इस वर्ष 19 अगस्त 2024, सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र और तरक्की की प्रार्थना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन को उपहार देने के साथ ही उसकी रक्षा का वचन देता है। आपको बता दें कि राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और तिलक को शुभता के साथ जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ खास चीजों से तिलक किया जाए तो इससे आपके भाई की तरक्की हो सकती है…

हल्दी से करें तिलक

आपने घर में किसी पूजा के दौरान या शुभ कार्यों के दौरान हल्दी का तिलक लगाते हुए देखा होगा क्योंकि हल्दी को शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में जब आप अपने भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाती हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही हल्दी को स्वास्थ्यवर्धक भी माना जाता है, इसलिए इसके तिलक से उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

केसर से करें तिलक

आपने घर में केसर का उपयोग कई शुभ कार्यों में देखा होगा क्योंकि इसे सम्मान और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही केसर बहुत ही उपयोगी गुणों से युक्त होती है। यह कफ नाशक, मन को प्रसन्न करने वाली, मस्तिष्क को बल देने वाली, हृदय और रक्त के लिए हितकारी और खाद्य पदार्थ और पेय को रंगीन और सुगन्धित करने वाली होती है। ऐसे में इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को केसर का तिलक करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा केसर को गुरु ग्रह से जोड़कर भी देखा जाता है, इसलिए जब आप केसर से तिलक करती हैं तो भाई पर गुरु ग्रह की कृपा बनी रहती है।

कुमकुम से करें तिलक

रक्षाबंधन के इस त्योहार पर आप अपने भाई का तिलक कुमकुम से करें चूंकि कुमकुम को विजय का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में जब आप इससे अपने भाई का तिलक लगाकर उसके जीवन में विजय की कामना करती हैं तो वह किसी क्षेत्र में पराजित नहीं होता. उसके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. मालूम हो कि कुमकुम मातारानी को पसंद होता है. ऐसे में आप कुमकुम का तिलक लगाकर मातारानी से अपने भाई की तरक्की की प्रार्थना कर सकती हैं.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›