रजत हत्याकांड पर पीड़ित परिवार से मिले विधायक अमित अग्रवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026 07 29 at 10.25.16 AM
e radio india meerut

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रजत की हत्या के मामले में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

विधायक अमित अग्रवाल ने दिवंगत रजत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र आहत है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर विधायक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, त्वरित

और कठोर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विधायक अमित अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

अब इस मामले में पुलिस जांच और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।