Report by : News Desk
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
TTE ने फौजी को दिया सम्मान, खाली सीट देकर जीता करोड़ों देशवासियों का दिल

भारतीय रेलवे का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीटीई ने नियमों के साथ संवेदनशीलता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

आम तौर पर यदि कोई यात्री बिना टिकट या अनरिजर्व टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में सफर करता मिलता है, तो टीटीई जुर्माना लगाता है या उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहता है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था।

वीडियो में एक जवान फौजी ट्रेन के गेट के पास, टॉयलेट के निकट बैठा दिखाई देता है। टीटीई जितेंद्र मिश्रा पहले उससे टिकट और पहचान पत्र मांगते हैं। जवान अपनी स्थिति बताते हुए अपना सैन्य पहचान पत्र दिखाता है।

इसके बाद टीटीई ने न केवल मानवीय संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि अपने टैबलेट में खाली सीट खोजकर उस जवान को स्लीपर कोच में लोअर बर्थ उपलब्ध कराई। इतना ही नहीं, उन्होंने जवान को पानी की बोतल भी दी और हाथ मिलाकर देश सेवा के लिए उसका सम्मान किया।

TTE ने फौजी को दिया सम्मान, TTE ने फौजी को दिया सम्मान,

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग टीटीई जितेंद्र मिश्रा की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे भारतीय रेलवे की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी टीटीई जितेंद्र मिश्रा ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की इसी तरह मदद कर चुके हैं।

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “अगर आप देश के लिए हैं, तो हम और हमारी भारतीय रेलवे आपके लिए हमेशा तत्पर हैं… जय हिंद।”

इस वीडियो ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि नियमों के साथ मानवीय संवेदनाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›