• देश
  • उल्फा(आई) का शीर्ष कमांडर मुठभेड़ में ढेर

    News Update Today

    गुवाहाटी। असम के बोंगईगांव जिले में गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में उल्फा(आई) का शीर्ष कमांडर द्विपेन सौद मारा गया।

    प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भासकर ज्योति महंता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में उल्फा(आई) के पश्चिमी कमांड के कमांडर नियुक्त द्विपेन सौद की पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गयी। द्विपेन के गनमेन पदुम राय को हथियार और ग्रेनेड सहित पकड़ लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों के अपहरण की (उल्फा-आई) की योजना के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान छेड़ा था।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins