Report by : Neha Singh
Published at :
उर्फी जावेद ने फिर कसा चाहत खन्ना पर तंज
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच जुबानी जंग जारी है। दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद की येल्लो कलर की ट्रांसपेरेंट कॉस्ट्यूम में कुछ तस्वीरें व वीडियो वायरल हुई थी, जिसपर चाहत खन्ना ने प्रतिक्रिया दी थी

अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच जुबानी जंग जारी है। हाल ही में उर्फी जावेद की येल्लो कलर की ट्रांसपेरेंट कॉस्ट्यूम में कुछ तस्वीरें व वीडियो वायरल हुईं थी, जिसपर चाहत खन्ना ने प्रतिक्रिया दी थी और उर्फी की इन तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए उसे चीप पब्लिसिटी बताया था।

वहीं उर्फी ने भी चाहत के इस कमेंट के बाद उन्हें खूब खरी खरी सुनाई थी। लेकिन ये विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। उर्फी ने एक बार फिर से मंगलवार वहीं ड्रेस पहनकर अपना एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और चाहत खन्ना पर ताना मारते हुए लिखा-‘ड्रेस पहनने की अपनी-अपनी चाहत होती है

यार, सोसाइटी के हिसाब से तो तलाक लेकर एक्स पति का पैसा नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना गलत बात हुई, लेकिन करने वाले लोग करते हैं’। सोशल मीडिया पर उर्फी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक उनके इस पोस्ट पर चाहत खन्ना की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›