Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
पत्थरों से बनी ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद,वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने टेलीविजन जगत की कई मशहूर धारावाहिकों में काम किया है, जिनमें चन्द्रनंदनी, बेपनाह, जिज्जी माँ, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की आदि शामिल हैं।

अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली टेलीविजन अभिनेत्री उर्फी जावेद का लेटस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद उर्फी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

वीडियो में उर्फी के ऊपर छोटे-छोटे पत्थर गिरते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एकदम से एक्ट्रेस अलग अलग रंग के छोटे -छोटे पत्थर से बने आउटफिट में नजर आने लगती हैं।इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, हां कमेंट ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। मुझे दोष मत देना, कमेंट को दोष दें।

फैंस को उर्फी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दरअसल हाल ही कुछ यूजर्स ने उर्फी को ट्रोल करते हुए कहा था कि इसे तो पत्थर से मारना चाहिए। यूजर्स के ऐसे कमेंट के बाद उर्फी ने ये यूनिक अंदाज अपनाते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उर्फी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि उर्फी जावेद टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने टेलीविजन जगत की कई मशहूर धारावाहिकों में काम किया है, जिनमें चन्द्रनंदनी, बेपनाह, जिज्जी माँ, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उर्फी ने बहुत कम समय में अपने खास पहचान बनाई है और अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›