• देश
  • राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

    vax c jpg

    नईदिल्ली। पिछले 24 घंटों में 67 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 161.16 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,73,78,364 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
    पिछले 24 घंटों में 2,42,676 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए मरीज सामने आए हैं।
    वर्तमान में 21,13,365 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.43 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,60,954 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.34 करोड़ जांच की गई हैं।
    देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.22 प्रतिशत है। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,60,954 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.34 करोड़ जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.22 प्रतिशत है।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins