देश

Vineet Agrawal Sharda BJP ने विशाल की जल्द खोजबीन के लिये कसी कमर

Vineet Agrawal Sharda BJP: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा जागृति विहार के सेक्टर 5 में भाजपा कार्यकर्ता सौमित्र शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने पिछले डेढ़ साल से गायब चल रहे उनके बेटे विशाल का पता जल्द लगाने के लिए एसपी सिटी व एसपी क्राइम को फोन पर निवेदन किया। उन्होंने मेडिकल के थानाध्यक्ष से फोन पर जल्द से जल्द विशाल का पता लगाने की मांग की।

अधिकारियों को साफ़ लहजे में शारदा ने कहा कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के पश्चात पुलिस के हाथ खाली होना यह बताता है कि पूरे मन से प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द विशाल को उनके परिजनों के पास लाया जाए। 

विनीत अग्रवाल शारदा (Vineet Agrawal Sharda BJP) ने बताया क्या पुलिस अधिकारियों से वार्ता के पश्चात उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे विशाल को जल्द से जल्द बरामद करने में पूरी तल्लीनता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने (Vineet Agrawal Sharda BJP) पीड़ित परिवार को समझाते हुये तसल्ली दी एवं भरोसा दिलाया की यह मोदी जी योगी जी की सरकार है, हमारी सरकार में किसी को भी ज़रा सी परेशानी भी हमारी परेशानी है। यह तो जवान बच्चे का गम्भीर विषय है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा की केस खुले बच्चा सुरक्षित घर वापिस आ जाये। 

शारदा (Vineet Agrawal Sharda BJP) ने कहा कि, इस के लिये मुझे मुख्यमंत्री जी के पास भी जाना पड़ेगा तो में जाऊँगा। उन्होंने कहाकि वो परिवार को लेकर मेरठ ज़ोन के ADG से मिलेंगें। भाजपा नेता विनीत शारदा के भरोसा दिलाने के बाद पण्डित सोमित्र शर्मा दम्पत्ति ने पलयान का बैनर हटा दिया।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं सौमित्र शर्मा, लगाया था पलायन का बोर्ड

भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने 16 महीने से लापता बेटे का सुराग नहीं लगने पर घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और भाजपा के नेता उनकी मदद नहीं कर रहे। जिन लोगों पर शक है, पुलिस उनका बचाव करती है। इसी बात से आहत होकर मेरठ में नहीं रहना चाहते और पलायन का बोर्ड लगा दिया है।

जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी सौमित्र शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विशाल शर्मा 16 माह पूर्व 20 सितंबर 2019 को लापता हो गया था। इस संबंध में मेडिकल पुलिस को तहरीर दी गई। अनहोनी की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि उन्हें कुछ लोगों पर शक है, लेकिन पुलिस उनसे पूछताछ नहीं करती।

इतना ही नहीं, उन्होंने थाना पुलिस, एसपी सिटी और एसएसपी तक से शिकायत की। भाजपा के कुछ नेताओं से भी मदद मांगी। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से खिन्न होकर सौमित्र शर्मा ने घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया है। इस मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया है। भाजपाइयों में भी हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर पलायन का पोस्टर भी वायरल हो गई है।

पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा को Vineet Agrawal Sharda BJP ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा को Vineet Agrawal Sharda BJP ने दी श्रद्धांजलि

इसके बाद पूर्व एमएलसी ओम् प्रकाश शर्मा के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की, उनके परिवार से मिलकर दुःख को बांटा। उन्होंने कहा कि, शर्मा जी मेरठ की शान थे, प्रदेश की आन बान थे, मेरे लिये उनका जाना व्यतिगत छती है। वो शिक्षक राजनीति का ख़ुद में विश्वविद्यालय थे। भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे। परिवार को इतने बड़े दुःख को सहने की ताक़त दे। इस दौरान Vineet Agrawal Sharda BJP के साथ जाग्रति विहार भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम कुमार चोवे एवं मंडल महामंत्री नरेन्द्र जी भी थे।

image description
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.