• राजनीति
  • सुल्तानपुर
  • विनोद सिंह नेक व भले इंसान, कोरोना काल में समाज सेवा कर छोड़ी अमिट छाप: मेनका

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic


    सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने आज सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह व सदर-जयसिंहपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजबाबू उपाध्याय के समर्थन में एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने करथुआ, कलखुरा, कमलगढ़, मुड़कटनी, कूरेभार सहित एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा की विकास व सुशासन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा सुल्तानपुर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद सिंह एक नेक व भले इंसान हैं उन्होंने समाज सेवा में एक अमिट छाप छोड़ी है।

    उन्होंने बताया कोरोना काल के दौरान पूर्व मंत्री विनोद सिंह व बेटी पलक सिंह ने अपनी सुरक्षा का ध्यान न रखते हुए भी पूरे जनपद में प्रवासी मजदूरों, जरूरतमंदों को राशनकिट सहित सैनिटाइजर मास्क साबुन का वितरण किया। उन्होंने कहा अगर पूर्व मंत्री विनोद सिंह जीतते हैं तो मेरी तरह ही वह मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा विनोद सिंह विशाल दिल के राजनीतिज्ञ हैं वह हमेशा लोगों की मदद करने में आगे आते हैं। पूर्व मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कलखुरा में निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किय

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 mins