Report by : e Radio India
Published at :
गूगल मैप के भरोसे चल रहे थे, नहर में गिरी कार गूगल मैप के भरोसे चल रहे थे, नहर में गिरी कार
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली। बरेली में एक बार फिर गूगल मैप ने बड़ा हादसा करा दिया। नौ दिन में दूसरी घटना सामने आई है। इज्जत नगर थाना क्षेत्र पीलीभीत मार्ग स्थित एक कार गूगल मैप अपडेट ना होने से कलापुर नहर में गिर गई। कार में 3 युवक सवार थे। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन टीमें मौके पर पहुंची। जेसीबी क्रेन से नहर में गिरी कार बमुश्किल बाहर निकाली गई।

एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि मंगलवार सुबह सेटेलाइट बस स्टैंड से गूगल मैप द्वारा तीन लोग पीलीभीत जा रहे थे। गूगल मैप अपडेट ना होने से कार सवार रास्ता भटक गए और उनकी कार कलापुर नहर में गिर गई। तीनों लोग घायल हो गए लेकिन सुरक्षित है। कार नहर से क्रेन द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।

गूगल मैप के भरोसे चल रहे थे, नहर में गिरी कार
गूगल मैप के भरोसे चल रहे थे, नहर में गिरी कार

गूगल मैप सहारे चल रहे थे

दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी औरैया सहित तीन लोग टाटा टिगोर वाहन संख्या एचआर 79D 9286 से गूगल मैप सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर में निकट ग्राम बरकापुर तिराहा सड़क का कटान होने की वजह से गाड़ी नहर में पलट गई। जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी को आंशिक चोट‌ आई है। गाड़ी को क्रेन द्वारा बाहर निकलवा दिया गया है।

24 नवम्बर को हुई थी घटना

उल्लेखनीय है कि बरेली ज़िले में ही 24 नवम्बर को रामगंगा नदी में एक कार गिर गई थी। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। कार चालक गूगल मैप के सहारे बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र की तरफ जा रहा था, ‌गूगल मैप में रामगंगा नदी में खल्लपुर गांव में बना अधूरा पुल चालू बताया गया था। जबकि उक्त पुल इसी वर्ष बारिश में आधा बह गया था। इस मामले में बदायूं जिला प्रशासन द्वारा चार अभियंताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया था और अधिशासी अभियंता नरेश कुमार भी जांच में दोषी पाए गए थे। अभी तक लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चिंतित अभियंताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›