• फीचर्ड
  • अखिलेश ने ये क्या कह दिया? फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बनी यूपी

    Akhilesh Yadav

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर कहा कि सपा और अखिलेश यादव अपराधियों में जाति ढूंढते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर सपा प्रमुख ने पलटवार करते हुए कहा कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। अखिलेश पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दर्ज मुकदमों को समाप्त करने और उनकी भाषा शैली को लेकर आरोप लगा चुके हैं।

    वहीं, अयोध्या में सेना की भूमि पर भाजपा नेताओं के प्लाटिंग करने का आरोप लगाया। कुछ रजिस्ट्री के कागजात दिखाते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों, पूर्व विधायकों और शासन के बड़े-बड़े अफसरों की फोटो भी रजिस्ट्री के दस्तावेज में हैं। इनको सदन के दोनों सदनों में रखा जाएगा। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक भी सीट कांग्रेस गठबंधन से नही मिलने पर यह भी बोले कि सवाल सीट का नहीं जीत का है।

    सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा चुनाव हार गई है। मुख्यमंत्री गुस्से में घूम रहे हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। नकारात्मक दिल और दिमाग वाले विनाश ही कर सकते हैं, विकास नहीं कर सकते है। जो संवेदनहीन हैं, उससे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। कहा कि सुलतानपुर की घटना में झूठे एनकाउंटर की कहानी गढ़ी जा रही है।

    सबको पता है कि एनकाउंटर के नाम पर हत्या की जाती है। मंगेश यादव की हत्या हुई है। गांव से लेकर आसपास के लोग जानते हैं कि रात में पुलिस आई थी और उठाकर ले गई। मुख्यमंत्री को घर परिवार और उसके मां-बहन का दर्द समझ में नहीं आ रहा है। नोएडा में जब जिम सेंटर में पहला एनकाउंटर हुआ था, हमने तब ही सवाल उठाया था। सपा को बदनाम करने के लिए अधिकारी रात 11 बजे तक जान बूझकर हत्या की रणनीति बनाते है।

    पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करना पड़ा तो हम तैयार हैं। अयोध्या में भाजपा के नेता अफसरों के साथ मिलकर सेना की फायरिंग रेंज की जमीन की प्लाटिंग कर रहे हैं। इन लोगों ने 14 ग्रामसभाओं में 13 की जमीन कौड़ियों के दाम खरीद ली और अब उसका सर्किल रेट बढ़ाकर उसका स्वरूप भी बदला जा रहा है।

    आरोप लगाया कि जहां लूट होगी वहां विकास नहीं होगा। अयोध्या जैसी पवन धरती पर भाजपा के लोग लूट कर सकते हैं तो और जिलों में क्या स्थिति होगी? अयोध्या में सरकार ने किसानों को उनकी मांग के अनुसार मुआवजा नहीं दिया। रेलवे ने अयोध्या में हार के बाद लाइन के लिए अलाइनमेंट बदल दिया है। पहले किसी का घर और दुकान नहीं जा रहा था। भाजपा की जीरो टालरेंस नीति यहीं है कि अपने लोगों को और मालामाल बना दें। अयोध्या वर्ल्ड क्लास सीटी बने, हालांकि उसके लिए दिमाग चाहिए होता है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins