Report by : News Desk
Published at :
पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे, गोलू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब… पढ़कर नही रूकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…

पापा – बेटा 5 के बाद क्या आता है…?.
बेटा – 6 और 7 पापा….
पापा – शाबाश मेरा बेटा तो बहुत
इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद.
बेटा – 8, 9, 10.
पापा- और उसके बाद…?
बेटा – और उसके बाद
ग़ुलाम, बेगम और बादशाह…!


पप्पू के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया….
हेलो… आप शादीशुदा हो…?
पप्पू – नहीं… और आप…?
जवाब आया- घर आओ बताती हूं…!


पप्पू – चैटिंग किसे कहते हैं…?
गप्पू – पता नहीं, तुम ही बताओ…!
पप्पू – जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही एक दूसरे को पकाते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं…!


डॉक्टर – कल रात को क्या खाया था…?
लड़की – बर्गर, पिज्जा और कोक…!
डॉक्टर – देखो ये फेसबुक नहीं है, सच बताओ
लड़की – जी… बासी रोटी और टिंडे की सब्जी…!


संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला- आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी 
बंता ने कहा- मैं उसे अभी सजा देता हूं 
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है
बंता- हैरानी से, कैसे? 
संता: मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›