• देश
  • कांग्रेस दिल्ली में क्यूँ निकालने जा रही है न्याय यात्रा ?

    Nyay Yatra

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस दिल्ली में न्याय यात्रा निकालने वाली है। दो चरणों में यह यात्रा एक महीने चलेगी। आठ नवंबर को इसकी शुरुआत होगी। असल में इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का नेतृत्व स्थापित करना है। वे अभी तक दिल्ली की राजनीति में बहुत सक्रिय नेता नहीं रहे हैं। लेकिन गांधी परिवार से उनकी करीबी रही है और सक्षम नेता हैं। इसलिए वे अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार कोई न कोई कार्यक्रम चला रहे हैं। जैसे कुछ दिन पहले उन्होंने सातों लोकसभा क्षेत्रों में वैन चलवाई थी, जिसमें खाली कुर्सी रखी होती थी। उस पर किसी आम आदमी को बैठा कर उससे पूछा जाता था कि वह दिल्ली में क्या काम कराना चाहता है।

    हालांकि उस कार्यक्रम को ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब देवेंद्र यादव ने न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के एक जानकार नेता के मुताबिक तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए समीकरण के साथ उतरना चाहती है। वह मुस्लिम और ओबीसी वोट पर फोकस कर रही है, जिसमें अपने आप प्रवासियों का बड़ा वोट शामिल हो जाता है। इसके अलावा इस यात्रा के जरिए पार्टी के अंदर की गुटबाजी को खत्म करके देवेंद्र यादव को एकछत्र नेता के तौर पर स्थापित करना भी उद्देश्य है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min