• फीचर्ड
  • क्या एन बीरेन सिंह को सीएम की कुर्सी से हटाएगी भाजपा?

    N Biren

    भारतीय जनता पार्टी क्या मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने पर विचार कर रही है? अगर ऐसा होता है तो यह बड़ी बात होगी। पिछले दिनों मणिपुर के 19 विधायकों ने वीरेन सिंह को हटाने के लिए एक चिट्ठी पार्टी आलाकमान को लिखी है। इसमें भाजपा के भी विधायक हैं और मैती विधायक भी हैं, जिनका प्रतिनिधित्व एन वीरेन सिंह करते हैं। पहले सिर्फ कुकी विधायक उनको हटाने की मांग कर रहे थे। लेकिन अब कुकी, मैती और नागा तीनों के विधायक चाहते हैं की वीरेन सिंह को हटाया जाए। हालांकि खुद वीरेन सिंह ने इन खबरों को अफवाह बता कर खारिज कर दिया है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि 19 विधायकों ने भाजपा आलाकमान की हरी झंडी मिलने के बाद ही चिट्टी लिखी है। पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विधायकों की बैठक हुई थी, जिसके बाद यह अभियान शुरू हुआ।

    कहा जा रहा है कि विश्व मैती परिषद ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए कोई पहल की जाए। गौरतलब है कि राज्य में मई 2023 से लगातार हिंसा हो रही है, जिसमें दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए और 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बहरहाल, जानकार सूत्रों का कहना है कि वीरेन सिंह के करीबी लोग भी उनको हटाने के अभियान में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अगर वीरेन सिंह को हटाया जाता है तो विधानसभा के स्पीकर थोकचम सत्यब्रत सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वे वीरेन सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। इसके बाद थोंगम बिस्वजीत सिंह का नाम है। युमनान खेमचंद सिंह और गोविंद दास सिंह के नाम की भी चर्चा है। यह नहीं कहा जा सकता है कि फैसला कब होगा लेकिन संभावित मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा शुरू हो गई है तो इसका मतलब है कि बदलाव होने वाला है ।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min