• देश
  • आज विकास की बयार बह रही है, सुरक्षा चारों और दिखती है: योगी

    photo 2022 01 28 21 42 05 jpg

    मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में कहा कि विकास और बुल्डोजर एक साथ चलेगा। सपा सरकार में विकास कबिस्तान की बाउंड्रीवाल तक ही सीमित था। 2017 के बाद परिवर्तन आया है। आज सुरक्षा चहुंओर दिखती है। सपा की सरकार के समय में 700 बडे दंगे हुए हैं प्रदेश में, हमारी सरकार के पांच साल में एक भी दंगा यूपी में नहीं होता है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मांट विधान सभा क्षेत्र में टैंटीगांव, नौहझील बाइसपास रोड पर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा कि पिछले पांच साल के अंदर प्रदेश में हर क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव प्रत्येक व्यक्ति को देखने को मिल रहा है। बदलाव की पहली शर्त होती है कानून का राज, 2012 से 2017 के बीच की हम चर्चा करते हैं तो 2012 में पहला दंगा यहीं कोसीकला में हुआ था और अंतिम दंगा भी जवाहर बाग के रूप में यहीं हुआ था। सरकार भी पेशेवर माफिया के सामने मौन बनी रहती थी।

    पिछले पांच साल में आपने देखा होगा जो कानून के लिए खतरा बने हैं उन पर हमारी पुलिस ऐसे टूटेगी कि उन्हें जान की भीख मांगनी होगी। आज हर बहन बेटी सुरक्षित है। हमारी गौ माता सुरक्षित है। यमुना पुकार कर कह रही है कि गंगा की तरह मैं भी निर्मल और स्वच्छ रहूंगी। पिछली सरकारें सुरक्षा दे पातीं तो जवाहरबाग और कोसीकला की घटनाएं नहीं होतीं। आगरा का उपद्रव नहीं होता, बुलंदशर का उपद्रव नहीं होता अराजकता नहीं फैलती। अव्यवस्था नहीं फैलती। पिछली सरकारों के ऐजेंडे में सुरक्षा कहीं थी ही नहीं। सुरक्षा के लिए कोई और नहीं वह स्वंय ही खतरा बने हुए थे। इसी लिए पिछली सरकार के समय में कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था। शाम को पांच बजे के बाद व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर देता था।

    बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। बाजार करने के लिए महिलाएं नहीं निकल पाती थीं। व्यक्ति घर से निकलता था तो उसे पता नहीं होता था कि वह घर वापस आ पाएगा कि नहीं आ पाएगा यह अराजकता का माहौल था। ये राम का विरोध करते थे, कृष्ण का विरोध करते थे। हिन्दू देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने 700 तीर्थों मंदिरों का निर्माण किया है। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल तक था। कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के बाहर सपा का विकास नहीं था। आज जब चुनाव आ गए हैं। हमारी सरकार में फ्री में वैक्सीन, फ्री में उपचार, फ्री में राशन दिया जा रहा है।

    पहले विकास का पैसा इत्रवाले मित्र के घर चला जाता था। सपा, बसपा की संवेदना इत्रवाले मित्र के लिए फूट पडती है, कहते हैं क्यों बुल्डोजर चला रहे हैं। हमने कहा बुल्डोजर और विकास एक साथ चलेगा। एक हाथ से विकास होगा दूसरी ओर हमारा बुल्डोजर चलेगा। इस दौरान पूज्य संत फूलडोल बिहारीदास महाराज, रामकमल वेदांती जी महाराज, चितप्रकाशानंद, महेशानंद जी महाराज, सांसद हेमा मालिनी, मधु शर्मा, पदम सिंह शर्मा, विजय शिव हरे, रविकांत गर्ग, चौधरी तेजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, प्रवीन पाल, रावमीर सिंह गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, कन्हैयालाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

    भारत रत्न लता मंगेशकर को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को मंच से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहाकि आज इस देश के लिए बहुत ही दुखद समाचार है। लम्बे समय तक जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से भारत के संगीत को वैश्विक मंच पर एक स्थान दिलाया। जिन्होंने भारत की संस्कृति और शास्त्रीय परंपरा का अनुपालन करते हुए अपना पूरा जीवन संगीत और संस्कृति के लिए समर्पित किया। ऐसी भारत रत्न लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं। हम भारी मन से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वृंदावन बिहारीलाल से प्रार्थना करते हैं कि वह भारत माता की इस महान संगीत के लिए, संस्कृति के लिए समर्पित रहीं। ऐसी महान आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 min