अनमोल वचन
नोट चाहे हजार का हो अथवा एक रूपये का हो, है तो कागज और स्याही ही। सोना, चांदी, हीरे पृथ्वी का मैल है। यदि कहे कि इन नोटों से सोना, चांदी, मोटर कार आती हैं, कोठियां बनती है, भूमि खरीदी जाती है तो भी क्या बड़ी बात है, क्योंकि कार के टकराने का भय, खराब होने की आशंका सिर पर सवार रहती है। फिर मोटर कार और बड़े-बड़े भवनों से भी क्या शान्ति मिल सकती है।
आप दस कोठियां बना लें उससे भी क्या लाभ, तुम्हें एक समय एक कोठी के एक कमरे में ही थोड़े से स्थान पर ही विश्राम करना है। मिल, कारखाने चाहे अनेक बना लो, भोग सामग्री अनेक प्रकार की इकट्ठी कर लो, नौकर-चाकर अनेक रख लो, किन्तु सिवाय इसके कि चिंता अधिक बढने से वास्तविक और स्थायी शान्ति इन सबसे नहीं मिल सकती।
सत्पुरूषार्थ से अपनी लौकिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन कमाने का आदेश वेद भी देता है, परन्तु बहुत अधिक धन कमाने के लिए मनुष्य बेईमानी का सहारा लेता है, जो धर्म, विधि और नैतिक दृष्टि से सवर्था अनुचित है। उससे झूठी प्रशंसा तो मिल सकती है, परन्तु मन की शान्ति छिन जाती है। इस संदर्भ में कवि रहीम का यह दोहा सटीक और प्रत्येक के लिए सामायिक है ‘रहिमन इतना दीजिए जा में कुटम्ब समाय, मैं भी भूखा न रहूं साधू भी भूखा न जाये। ‘
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.