Report by : News Desk
Published at :
WhatsApp Image 2026 11 10 at 6.22.47 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
Journaist Amit Kumar Harsola, Bhanpura

बाहर नौकरी करने वाले युवा एक साथ जुटे, श्रीजी की शांतिधारा कर की धर्म आराधना

भानपुरा। नगर से बाहर विभिन्न स्थानों पर नौकरी कर रहे युवाओं की टीम मंगलवार को स्थानीय दिगंबर जैन बड़े मंदिर पहुंची। यहां युवाओं ने एक साथ भगवान के दर्शन-वंदन कर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। लंबे समय बाद एक साथ जुटे युवाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया।

WhatsApp Image 2026 11 10 at 6.22.50 PM

इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। युवाओं ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। नौकरी के सिलसिले में नगर से बाहर रहने वाले युवाओं का एक साथ मंदिर पहुंचना धार्मिक सहभागिता और आपसी जुड़ाव का अवसर भी बना।

सामूहिक आराधना से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

युवाओं की सामूहिक धार्मिक सहभागिता से दिगंबर जैन बड़े मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी ने एक साथ धर्म आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›