मेरठ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के तत्वाधान में हस्तिनापुर के गौरव बहाली के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करने के लिए आभार मार्च का आयोजन किया गया, जो अमृत कूप से आरम्भ हुआ।
रैली रघुनाथ महल जयन्ती माता शक्तिपीठ, पाण्डेश्वर मंदिर होते हुए द्रोपदेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद पाण्डेश्वर मंदिर प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हस्तिनापुर को विश्व पर्यटन पर चमकाने के लिए बजट में महत्वपूर्ण स्थान देने पर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य यशवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि महाभारत की ऐतिहासिक राजधानी का पुनः वैभव लौटेगा विश्व पटल पर हस्तिनापुर की बड़ी पहचान बनेगी इसके विकास से आसपास के ऐतिहासिक ऐतिहासिक स्थलों का भी विकास होगा महाभारत काल से जुड़े प्राचीन ऐतिहासिक स्मारकों परीक्षितगढ़, फिरोज पुर सहित स्थल भी वंचित नही होंगे। हस्तिनापुर का विकास होगा तो आसपास के पर्यटन स्थल भी पहचान बनाएंगे।
सभा को पूर्व विधायक यशपाल सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के करीबी ब्रजवीर सिंह ,नीरज त्यागी, जयंती माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सुदेश गुर्जर पप्पू, रघुनाथ महल के संयोजक वेद रमन शास्त्री,अखिल विद्या समिति के नरेंद्र शर्मा मा श्याम सिंह महालवार सुनील पोसवाल आदि वक्ताओं ने भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय विधायक,सांसद एवं यशवंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमद्भागवत गीता भेट की।
कार्यक्रम संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाण्डेश्वर मंदिर के महंत अमन गिरी व संचालन अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने किया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी रामेश्वर दयाल, विजय कुमार सिंह, भूषण सिंह, देवेंद्र सिंह, वशिष्ठ पाण्डे, मुरली गुप्ता, रामसेवक यादव अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, रामचंद्र यादव, रामशरण यादव,फूलसिंह यादव जिला अध्यक्ष कानपुर, आचार्य हरिओम,आचार्य मुकेश शांडिल्य सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
Send Your News to +919458002343 email to [email protected] for news publication to eradioindia.com