![]() |
विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाता कल्याण निगम का डायरेक्टर। |
- संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
लखनऊ। कर्मचारी कल्याण निगम लखनऊ का एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव विदाई समारोह के दौरान भी एक और कानूनी नियम की खिल्ली उड़ा गया। दरअसल पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है और ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का कानून सब पर लागू होता है लेकिन अपने विदाई समारोह के दौरान कर्मचारी कल्याण निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव लोगों से गले मिलते नजर आए।
इस तरह उन्होंने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई। आपको बता दें कि कल्याण निगम में नमक घोटाला, गेंहू-धान घोटाला, लैपटॉप और मोबाइल घोटाला समेत आधा दर्जन योजनाओं में अशोक श्रीवास्तव पर लगभग 50 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com