E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

किनानगर में मीडिया वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सुंदर ने प्रज्वलित कराया दीप

मेरठ। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर ग्राम किना नगर मेरठ में हजारों की तादाद में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान मीडिया वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सुंदर गौतम ने किना नगर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में हम सभी लोगों ने एकजुटता दिखाने के लिए दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को सम्मान देने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का उत्पादन भी किया।
आपको बता दें कि भारतीय संविधान के निर्माता भीमरावअंबेडकरकीजयंती 14 अप्रैलकोअंबेडकर जयंतीके रूप में मनाई जाती है। बाबा साहेब के नाम से मशहूर भारत रत्‍नअंबेडकरने अपना जीवन दलितों और पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com