Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर ग्राम किना नगर मेरठ में हजारों की तादाद में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान मीडिया वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सुंदर गौतम ने किना नगर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को बधाई दी। 
उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में हम सभी लोगों ने एकजुटता दिखाने के लिए दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को सम्मान देने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का उत्पादन भी किया।

आपको बता दें कि भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाई जाती है। बाबा साहेब के नाम से मशहूर भारत रत्‍न अंबेडकर ने अपना जीवन दलितों और पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›