E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

क्षेत्रीय भाषाओं में कोरोना की यह वीडियो की गयी लांच, देखें कैसा मिल रहा रिस्पांस

ghhgf
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज (एनसीबीएस) के युवा वैज्ञानिकों ने क्षेत्रीय भाषाओं में कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो की एक श्रंखला शुरू की है। मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण के संबंध में राष्ट्र के युवा वैज्ञानिकों को संबोधित किया था और एनसीबीसी ने इस चुनौती को तुरंत स्वीकार कर लिया।

उन्होंने इस बीमारी के प्रसार को रोकने के तरीकों के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए सभी भारतीय भाषाओं में एक वीडियो श्रंखला जारी करने की पहल की है।

उर्दू में इस बीमारी के बारे में बताकर वीडियो बनाने वाले युवा शोध छात्र मनल शकील ने कहा, “हम वैज्ञानिक वीडियो में समझाते हैं कि ये वायरस क्या है और इससे कैसे सुरक्षित रहें। साथ ही हमने लोगों को इसके बारे में कोई भी सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया है और सुझावों का भी स्वागत किया है। हमने इस वायरस के बारे में फैले कई मिथकों और गलत सूचनाओं का भंडाफोड़ करने की कोशिश भी की है, ताकि लोग जागरूक हों।”

बीकानेर के आदित्य असोपा मारवाड़ी में वीडियो श्रंखला बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने यह लोगों को क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी देने और समझने योग्य गैर तकनीकी तरीके से जानकारी प्रदान करने के लिए किया। हो सकता है कि भविष्य में यह विज्ञान को लोकप्रिय और संप्रेषित करने का एक स्रोत बन जाए।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।