Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया वेलफेयर सोसाइटी और केडी फाउंडेशन द्वारा शास्त्री एफ-ब्लॉक में सम्पन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह


  • ई-रेडियो इंडिया, मेरठ

देश के राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर मीडिया वेलफेयर सोसायटी और पर्यावरण संरक्षक संस्था कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बहुत धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में झुग्गी और स्लम एरिया के 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

गरीब बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, खुशियां बांटकर बताया गणतंत्र का मतलब

भाजपा प्रदेश परिषद  के सदस्य रविन्द्र भड़ाना, भाजपा के मीडिया प्रभारी आलोक सिसोदिया, भाजपा पिछड़ा वर्ग के महामंत्री अनिल वर्मा, निगम पार्षद सुनीता राष्ट्रवादी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, मीडिया वेलफेयर के अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, केडीएफ चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, केडीएफ अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, मीडिया वेलफेयर सोसायटी के सचिव त्रिनाथ मिश्रा, भाजपा नेता संजीव, सविता वर्मा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर झुग्गी के गरीब बच्चों ने सभी अतिथियों के साथ राष्टगान के प्रस्तुत किया। 
गरीब बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, खुशियां बांटकर बताया गणतंत्र का मतलब

झुग्गी बस्ती और स्लम एरिया में भी प्रतिभावान बच्चे रहते हैं इसका उदाहरण उन्होंने कविता, राष्ट्रगीत सहित कई देशभक्ति से ओतप्रोत गाना गाकर प्रस्तुत किया। सभी गरीब बच्चों को बूंदी सहित पेंसिल, रबर, कटर सहित केडीएफ का प्रशस्ति पत्र और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी त्यागी जी, सौरभ गुप्ता, ऋतु गुप्ता, रिया, ग्रीन गर्ल आद्या रस्तोगी, काव्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

देश के वंचित, अभावहीन और गरीब बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना बहुत जरूरी: भड़ाना

मुख्य अतिथि रविन्द्र भड़ाना ने कहा कि मीडिया वेलफेयर और कांति देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को आमंत्रित करके बहुत ही बड़ा काम किया है। आज के दिन ऐसे वंचित बच्चों को समाज से मुख्य धारा से जोड़ना बहुत ही जरूरी है। देश के वंचित, अभावहीन और गरीब बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम इस संस्था द्वारा बहुत ही उम्दा तरीके के साथ किया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहना चाहिए।

गरीब बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस, खुशियां बांटकर बताया गणतंत्र का मतलब

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›