E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

गाजियाबाद: डीएम बोले एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम का लाभ उठाए जनता

Latest Coronavirus News (Live Updates)
  • कोविड-19 को लेकर जनपद में स्थापित एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम के माध्यम से कोविड-19 जनता की निरंतर समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण
  • प्रत्येक दिन लगभग 300 कॉल एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम पर हो रही हैं प्राप्त
  • एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम के नंबर- 120 2965798, 2965757, 2965758, 2829040, 4186453, 8826737248, 9910426374 कोरोना पीड़ितों की कर रहे हैं हेल्प
फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। जनपद में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के नेतृत्व में विभिन्न स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही हैं। एक पटल पर कोरोना वायरस सभी समस्याओं का निस्तारण संभव हो सकें, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला-प्रशासन की ओर से एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा हैं। एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम के नंबर- 120 2965798, 2965757, 2965758, 2829040, 4186453, 8826737248, 9910426374 पर प्रतिदिन लगभग 300 कॉल कोविड-19 को लेकर प्राप्त हो रही हैं।

जन सामान्य के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर अपनी समस्याएं संबंधित कंट्रोल रूम नंबर पर दर्ज कराई जा रही हैं। जिला-प्रशासन पुलिस प्राधिकरण के अधिकारी गण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्राप्त शिकायतों का निराकारण प्रतिदिन बहुत ही गंभीरता के साथ सुनिश्चित किया जा रहा हैं, ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सकें।
जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने समस्त जनपद वासियों का आवाह्न किया हैं और कोविड-19 को लेकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में तथा करोना के संबंध में अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं को संबंधित एंटी कोरोना वायरस कंट्रोल रूम के नंबर पर दर्ज कराया जा सकता हैं, ताकि संबंधित शिकायत का निस्तारण तत्काल प्रभाव से संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जा सकें। कोरोना को लेकर उन्होंने संबंधित नंबर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जनता का आवाह्न किया हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।